समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी हाजी सिराजुद्दीन सिराज का पीजीआई लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। गुरुवार को उनके पैतृक आवास मच्छरहट्टा में सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य और जिला महासचिव आरिफ हबीब ने समाजवादी झंडे के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।