कानपुर: कल्याणपुर में अपार्टमेंट की छत पर मिले नर कंकाल की हुई शिनाख्त
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जवाहरपुर में स्थित अपार्टमेंट की छत पर नर कंकाल पड़ा मिला था। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया की मिले नर कंकाल की शिनाख्त हो गई है।छत पर मिला नर कंकाल पनकी सुजानपुर निवासी 22 वर्षीय मजदूर बबलू का था। बड़े भाई राजकुमार ने कपड़ों से शिनाख्त की है। बबलू 14 जनवरी से लापता हुआ था जिसकी गुमशुदगी कल्याणपुर थाने में दर्ज की गई थी।