चुनार: भारत दर्शन यात्रा पर निकले तीर्थयार्थियों का दल सुरभि शोध संस्थान पहुंचा, पारंपरिक रीति-रिवाज से हुआ स्वागत
भारत दर्शन यात्रा पर निकले तीर्थयार्थियों दल सुरभि शोध संस्थान पहुंचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से असम के मनोहारी टी स्टेट के 30 श्रमिकों का तीर्थयात्री दल प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए निकला है। अशोक सिंहल फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित दल सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद सुरभि शोध संस्थान पहुँचा जहाँ स्वागत हुआ।