बेंगाबाद: बेंगाबाद में बैंक से पैसा दिलाने का झांसा देकर शातिर युवक ने 75 वर्षीय महिला के करीब 80 हजार रुपये के जेवर ठग लिए।
बेंगाबाद में एक शातिर युवक ने बैंक से पैसा दिलाने का झांसा देकर 75 वर्षीय महिला को ठगी का शिकार बना लिया। मंगलवार को 12 बजे महिला ने मामले की जानकारी दी। बताया गया कि आरोपी युवक महिला को बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया और उसके जेवरात लेकर फरार हो गया।