झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर लोकनाथ कला जत्था दूंदरू पेशरार की आलोक राज की ओर से रविवार को लोहरदगा टाउन हॉल में रजत जयंती समारोह अंतर्गत एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में रविवार देर शाम 7 बजे मुख्य अतिथियों द्वारा आलोक राज एवं उनकी टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।