सरवाड़: घटियाली में रात्या तालाब की टूटी दीवार बनी परेशानी, पहली बरसात में ही बहने लगा पानी
Sarwar, Ajmer | Jul 4, 2026 घटियाली गांव स्थित रात्या तालाब की पाल पर पिछले वर्ष असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ी गई दीवार अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।तालाब पहली ही बरसात में लबालब भर गया,लेकिन पाल दुरुस्त नहीं होने के कारण शनिवार शाम 4 बजे तक भी पानी बहकर बर्बाद होता रहा है।प्रशासन तुरंत ध्यान दे,वरना पूरे साल की मेहनत भी बह जाएगी।