कटनी ग्रामीण: ग्राम बकलेहटा में दशहरा जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, आयोजन समिति ने ग्रामवासियों व पुलिस का जताया आभार
विजयादशमी पर्व के अवसर पर ग्राम बकलेहटा में दशहरा जुलूस का सफल आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन की सफलता पर आयोजकों ने समस्त ग्रामवासियों, सहयोगी समितियों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।