कानपुर: आईआईटी कैंपस में हुई फैशन डिजाइनर की हत्या के मामले में 16 साल बाद आरोपी को उम्र कैद की सजा
वर्ष 2008 में आईआईटी कैंपस में हुई फैशन डिजाइनर आदेश वाजपेई की हत्या में आरोपी आईआईटी कानपुर के छात्र रहे राहुल वर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।आरोपी ने बड़े ही शतिराना ढंग से घटना को अंजाम दिया था ।घटना के 3.30 साल बाद आरोपी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था और आरोपी के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल करते हुए अब तक पैरवी की थी।