पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया की टिया ने राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया, इलाके में हर्ष का माहौल
Purnea East, Purnia | Jun 4, 2026
पूर्णिया शहर के स्थानीय मधुबनी निवासी टीया झा मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल, रामबाग, पूर्णिया की बारहवीं कक्षा की छात्रा टीया ने अभी हाल में 31 मई से दो जून तक चलने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है. बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में टीया ने रजत पदक प्राप्त कर जिले, स्कूल सहित पूरे इलाके का नाम रौशन किया है