मैहर: भदनपुर माइंस मोड़ पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी का भव्य स्वागत
मैहर। ककरा गांव में नव निर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी का भदनपुर माइंस मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने रामजी सिगरहा के नेतृत्व में विधायक का पुष्पमालाओं एवं फूलों से स्वागत कर उनका अभिनंद किया।