मंझनपुर: चरवा के पास ससुराल जाते समय युवक हादसे का शिकार, अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल
कोखराज थाना क्षेत्र के असतुल्ला गंज निवासी धर्मबीर (30) पुत्र बजरंग लाल सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार धर्मबीर अपनी बाइक से अकबरपुर स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान चरवा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।