गोइलकेरा: सारंडा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली भागे, हथियार बरामद
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। यह घटना जराइकेला थाना क्षेत्र के ओडिशा-झारखंड बॉर्डर पर शाम करीब तीन से चार बजे के बीच की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे, इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों के दस्ते से उनका आमना-सामना हो गया।