चंडी: बालू लाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Chandi, Nalanda | May 28, 2026 चंडी प्रखंड के भीमसेन बिगहा गांव निवासी 25 वर्षीय मुन्ना कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के समीप बुधवार रात करीब 10 बजे हुई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के पिता मदन राम ने बताया कि मुन्ना कुमार चंडी से बालू लाने के लिए अरवल सोन की ओर जा रहा था। इसी दौरान डुमरी गांव