जशपुर: ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी को नाकाम किया, 5 गौवंश को मुक्त कराया, 2 आरोपी गिरफ्तार
जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चौकी सोनक्यारी क्षेत्र से 5 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मंगलवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने जंगल के रास्ते पैदल गौवंश ले जा रहे आरोपियों को पकड़ा।