वसंत विहार: गुरुग्राम से धोखाधड़ी में शामिल एजेंट को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने किया गिरफ्तार, फर्जी वीजा पर भेजता था विदेश
डीसीपी उषा रंगरानी ने 29 नवंबर के दोपहर 12:30 बजे मीडिया को बताया कि आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने धोखाधड़ी में शामिल एक एजेंट को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान हिसार हरियाणा निवासी 26 वर्षीय विक्रम सिंह के तौर पर हुई है वह लोगों का फर्जी वीजा बनकर ठगी करता था फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर पूरे गिरोह के बारे में पता कर रही है