पन्ना: पन्ना में तेज रफ्तार का कहर, कवरेज से लौट रही महिला पत्रकार को बस ने रौंदा, हालत गंभीर
Panna, Panna | Apr 24, 2026 पन्ना-सतना मार्ग पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। 'मारुति एक्सप्रेस' की ब्यूरो चीफ अर्चना समेली कवरेज से लौटते समय तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गईं। लापरवाही से दौड़ रही कुदरत उल्लाह बस ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। घायल पत्रकार की हालत फिलहाल चिंताजनक है। पुलिस ने बस जब्त कर ली है, लेकिन बेलगाम वाहनों पर प्रशासन का नियंत्रण अब बड़े सवाल खड़े कर रहा है।