जशपुर: जशपुर जिला अस्पताल में बड़े फैसले: सफाईकर्मियों का मानदेय बढ़ेगा, जनऔषधि केंद्र खुलेगा
कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बुधवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक में सफाईकर्मियों का मानदेय 200 रुपये बढ़ाने का फैसला लिया गया। साथ ही मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, अस्पताल परिसर की