बिजौलिया कस्बे के सरकारी स्कूल में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने दीवार फांदकर प्रवेश कर बिजली की कॉपर वायर चोरी कर ली। चोरों ने कक्षा कक्ष संख्या 8 से 14 तक की वायरिंग उखाड़ ली, जिससे ट्यूबवेल और सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह स्कूल स्टाफ के पहुंचने पर घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर