खगड़िया: मथुरापुर में बैरियर पर ऑटो नहीं रोकने पर चालक की पिटाई, गंभीर रूप से घायल
खगड़िया शहर के मथुरापुर में रविवार देर शाम बैरियर पर ऑटो नहीं रोकने को लेकर बैरियर कर्मियों ने एक ऑटो चालक की पिटाई कर दी। मारपीट में चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, खगड़िया में भर्ती कराया, जहां सोमवार सुबह 10 बजे तक उसका उपचार जारी था। घायल चालक की पहचान दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के तेगछा