मध्यप्रदेश के बड़वाह महेश्वर रोड़ स्थित 220 केवी ग्रीड के पास शनिवार दोपहर करीब तीन बजे भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि आग ग्रीड स्टेशन के पास पहुचती उसके पहले ही सात फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।जानकारी अनुसार आग 220 केवी ग्रीड के पास खाली पड़ी पांच से सात एकड़ जमीन पर कंटीली झाड़ियों में लगी थी। जो तेजी से फैलते फैलते ग्रीड के पास तक पहुंच गई थी।