घाघरा थाना क्षेत्र के चपका निवासी 50 वर्षीय सोमरा लोहरा सड़क हादसा में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से घाघरा सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सोमरा अपने बाइक से किसी काम से अपने घर से निकला था। उसी दौरान चपका मोड के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से घायल हो गया।