कहलगांव: शिवनारायणपुर चौक के पास योगेश भवन बेसमेंट में लगी भीषण आग फल सब्जी जलकर राख लाखों का नुकसान
शिवनारायणपुर चौक के पास योगेश भवन बेसमेंट में लगी भीषण आग फल सब्जी जलकर राख लाखों का नुकसान सोमवार को भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर चौक के पास स्थित योगेश भवन के बेसमेंट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे बेसमेंट में रखी फल और सब्जियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं।