बेरमो थाना अंतर्गत खासमहल के जंगल में CISF क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध खनन स्थल को आज गुरुवार को बंद कराया है।समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि सीआईएसएफ इकाई, सीसीएल करगली द्वारा माइनिंग क्षेत्र के अंदर ही नहीं बल्कि बाहरी क्षेत्रों में भी अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी पर कड़ी निगरानी रखते हुए निर्णायक कार्रवाई की जा रही है।