नौतनवा: नौतनवां में चेयरमैन ने ट्यूबवेल बोरिंग का शुभारंभ किया
मंगलवार को नौतनवां चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगरवासियों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति हेतु जलकल परिसर में पूजन अर्चन कर ट्यूबवेल बोरिंग का शुभारम्भ किया गया। चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि नगरपालिका वासियों को पेयजल की समास्याओं को देखते हुए ट्यूबवेल की बोरिंग कराई जा रही है जिससे पानी की समास्या से लोगों को निजात मिल सके।