नौतनवा: गांव चकदह टोला बेलहिया में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में 8 के खिलाफ केस दर्ज
नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव चकदह टोला बेलहिया में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर यह मारपीट हुई है।