पतरघट: पतरघट पुलिस ने 12 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, बाइक भी ज़ब्त
पतरघट थाना क्षेत्र के सहसराम बजरंगबली मंदिर के समीप एक शराब तस्कर को 12 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार करते बाइक जप्त कर लिया। इस बाबत थाना अध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि सोमवार की देर शाम गुप्त सूचना पर पीटीसी राजकुमार सहित पुलिस बल के द्वारा गोलमा पूर्वी के सहसराम बजरंगबली मंदिर के समीप एक बाइक सवार व्यक्ति को रोका गया। जब बाइक बीआर 43 ई 0571 को रोकर तलाशी