प्रतापपुर: बनारस मुख्य मार्ग पर 11 नंबर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शव की पहचान में जुटी पुलिस
11 नंबर के पास रविवार सोमवार मध्य रात्रि 2:00 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े युवक को स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर पहुंचाया।