मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से बछिया की मौत, किसान परिवार ने मांगा मुआवजा
मड़िहान थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक बछिया की मौत हो गई। घटना मटिहानी गांव में शुक्रवार की भोर 3:00 बजे तेज आंधी तूफान और बारिश के दौरान हुई है। मटिहानी गांव निवासी किसान विजय शंकर की बछिया घर के पास बंधी हुई थी।भोर में मौसम बदलने के साथ तेज कड़कड़ाहट हुई। और आकाशी बिजली सीधे बछिया पर गिरी। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार ने मुआवजे की मांग की है।