बड़ा मलेहरा: पारा 45 के पार, गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, दोपहर में शहर और गांव की गलियां सूनी, लोग बेहाल
पारा 45 पार, गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड — दोपहर में शहर और गांव की गलियां सूनी, लोग बेहाल बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र में भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से आसमान से मानो आग बरस रही है। तेज धूप और झुलसाने वाली लू के चलते दोपहर होते ही शहर और गांव की सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। हालात ऐसे हैं कि दोपह