प्रयागराज: खुसरो बाग गेट के सामने मुस्लिम समुदाय के लोगों ने महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को वितरित की खिचड़ी
गंगा जमुना तहजीब की मिसाल कहे जाने वाले प्रयागराज में यह तस्वीर अक्सर देखने को मिलती हैं,जब सभी समुदाय के लोग मिलकर एक दूसरे की मदद करते हैं,आज बृहस्पतिवार को करीब 5:00 बजे के आसपास का एक वीडियो भी सामने आया है,जिसमें देखा जा रहा है कि महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा खिचड़ी का वितरण किया गया है।