सकरा: भरथीपुर गांव में किराने की दुकान में आग, नकदी समेत लाखों का सामान जलकर राख
मुजफ्फरपुर जिले के भरथीपुर गांव में एक किराने की दुकान में अचानक आग लगने से नकदी समेत लाखों की सामान जलकर राख हो गया। घटना बुधवार अहले सुबह करीब तीन बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि कोई असामाजिक तत्वों के द्वारा दुकान में आग लगाई गई है।पीड़ित दुकानदार ने बताया कि करीब 15 वर्षों से किराने की दुकान चला रहे थे।