मेदिनीनगर (डालटनगंज): मनातू में मोबाइल फोन विवाद में युवती पर लाठी-डंडे से हुई हमला, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के सिलदिलिया गांव में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों द्वारा की गई मारपीट में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की पहचान सिलदिलिया गांव निवासी स्वर्गीय मोहित मोची की 25 वर्षीय पुत्री काम्या कुमारी के रूप में हुई है। उसका इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थित