राजगढ़: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भैंसवा माता मंदिर पर स्थित दूध तलाई पर किया पौधारोपण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को राजगढ़ जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे करीब राजगढ़ जिले के प्रसिद्ध मां बिजासन धाम भैंसवा माता मंदिर पर स्थित दूध तलाई पर पौधारोपण किया। इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नगर सहित अन्य उपस्थित रहे।