बहराइच: मलावा के पास चलती बाइक से गिरकर विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मलावा के पास बुधवार को पति के साथ बहराइच आ रही बाइक सवार पत्नी अचानक चलती बाइक से गिरकर वह घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं बुधवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।