गुना में ऑपरेशन मुस्कान के तहत राघोगढ़ के धरनावदा थाना पुलिस ने 6 माह से लापता 16 वर्षीय नाबालिक लड़की को खोज लिया है। 25 नवंबर को थाना प्रभारी अनिल कदम ने कहा, 19 मई 2025 को लापता लड़की के पिता ने 23 मई को रिपोर्ट की। 24 नवंबर को सूचना पर राजस्थान के झालावाड़ जिले से दस्तयाब कर 25 नवंबर को बाल कल्याण समिति में पेश किया। जहा से परिजनों को सौंप दिया है।