प्रतापपुर: प्रतापपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल
प्रतापपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई, जिससे सवार झुलस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को “छोटा हाथी” वाहन की मदद से तत्काल प्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया।