ब्यावर: वार्ड संख्या 29 में गंदे पानी की शिकायत पर पहुंचे कार्मिक के साथ अभद्र व्यवहार, पीड़ित कर्मचारियों ने पार्षद से की शिकायत
Beawar, Ajmer | Oct 5, 2024 शहर की सेंदड़ा रोड वार्ड संख्या 29 में गंदे पानी की शिकायत पर मौका निरीक्षण करने पहुंचे जलधाई विभाग के कार्मिक के साथ पार्षद पति तथा एक अन्य द्वारा लड़ाई झगड़ा करने तथा अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित कर्मचारी द्वारा शनिवार को दोपहर करिब 1:00 बजे सिटी थाने में पार्षद पति सहित एक अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है।