गंगानगर जोन में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार शाम लगभग 06 बजे डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने थाना फाफामऊ क्षेत्र के शांतिपुरम चौराहे पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कराई।इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई।