बीना: फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का सराहनीय कार्य, परमार्थ सेवा संगठन ने नगर पालिका में फायर ब्रिगेड टीम को किया सम्मानित
Bina, Sagar | Apr 7, 2026 जोखिम भरी ड्यूटी निभाते हुए लोगों की जान और संपत्ति बचाने वाले फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की बहादुरी को परमार्थ सेवा संगठन ने सलाम किया। संगठन ने नगर पालिका सभागार में एक भावुक कार्यक्रम आयोजित कर फायर ब्रिगेड टीम को सम्मानित किया। दरअसल, सोमवार रात स्थानीय एक होटल में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही नगर पालिका फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।