अनूपपुर: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का प्रथम अनूपपुर दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के प्रथम जिला अनूपपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमलाई, बरगवां, चचाई, परसवार सहित जिला मुख्यालय में पुष्प वर्षा, आतिशबाजी एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।