घोड़ाडोंगरी: सारनी में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता ‘पीपीएल फोर’ का भव्य शुभारंभ, मुख्य अभियंता एस.के. लिल्हौरे ने किया पूजन
सारनी में बाबा मठारदेव खेल समिति के तत्वावधान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट “पीपीएल फोर” का भव्य शुभारंभ रामरख्यानी स्टेडियम में किया गया। इस अवसर पर म.प्र. पा.ज.क.लि. सारनी के मुख्य अभियंता एस.के. लिल्हौरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन कर रात्रिकालीन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों का उत्सव बढ़ाया।