मधेपुरा शहर के सुभाष चौक स्थित एक तिलकुट दुकान में मंगलवार देर शाम गैस लीकेज के कारण आग लग गई। इस हादसे में तिलकुट बनाने के काम में जुटे पांच कारीगर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय दुकान के अंदर कई लोग तिलकुट बनाने के कार्य में लगे हुए थे। गैस सिलेंडर पहले रिसाव कर रहा था।