विदिशा नगर: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पत्नी और एक साल का बच्चा घायल, पोस्टमार्टम कराया गया
गुरुवार सुबह करारिया थाना क्षेत्र मे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, कार सवार 30 वर्षीय आकाश धाकड़, उनकी पत्नी आरती धाकड़ और 1 साल का बच्चा घायल हो गए थे। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, गंभीर हालत के चलते आकाश को भोपाल रेफर किया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया, जिला अस्पताल वापस लाकर उसका गुरुवार दोपहर 1 बजे पीएम कराया गया।