कानपुर: चंदारी स्टेशन के पास मालगाड़ी पर चढ़े छात्र की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत
कानपुर में एक छात्र रेलवे लाइन के ऊपर जा रहे हाई टेंशन के तार से चिपक गया। जिससे छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जीआरपी को सूचना मिलती जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मंगलवार 12:00 बजे पोस्टमार्टम के बाद मृतक छात्र के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया