कानपुर: कोतवाली पुलिस द्वारा अधिवक्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे सैकड़ों अधिवक्ता
कोतवाली पुलिस ने कब्जे के विवाद में अधिवक्ता कुशाग्र पांडे को सोमवार देर रात में गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार दोपहर 1:00 सैकड़ो अधिवक्ता पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे।अधिवक्ताओं का आरोप है कि बिना जांच किए अधिवक्ता को दोषी मान लिया और गिरफ्तार कर लिया। कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित सिंह ने ज्ञापन देकर प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।