अम्बाला: गांव रूपो माजरा के व्यक्ति से इंश्योरेंस का पैसा दिलवाने के नाम पर 8 लोगों ने की 25 लाख रुपए की ठगी।
Ambala, Ambala | Apr 30, 2024 गांव रूपो माजरा के बिजली विभाग से सेवानिवृत हुए व्यक्ति से इंश्योरेंस का पैसा दिलवाने के नाम पर 8 लोगों ने 25 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दे दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेशों पर इस मामले में जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करते हुए थाना सदर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।