परसिया: मंधान बांध से पानी लाने के लिए पाईप लाईन का काम फिर शुरू,बेलगांव में डाल रहे पाईप, नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
मंधान बांध का पानी परासिया लाने के लिए पाईप लाईन का काम फिर शुरू हो गया है। चार किलोमीटर पाईप लाईन डलने के बाद कम बंद कर दिया गया था। शिकायतों का निराकरण होने के बाद काम फिर शुरू कर दिया गया है। तीन सौ मीटर पाईप और डाल दिए गए है। नगर पालिका परासिया के अध्यक्ष विनोद मालवीय ने बुधवार को 3 बजे इस कार्य का निरीक्षण किया।