महसी: खैराटिया हामिदपुर में तेंदुआ को पकड़ने का लगातार प्रयास जारी, पिंजड़ा और ड्रोन कैमरा लगाकर रेस्क्यू जारी, 8 घायल
रामगांव थाना क्षेत्र के खैरटिया हामिदपुर में तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास लगातार वन विभाग की ओर से जारी है।दो पिंजडा और ड्रोन कैमरा लगाकर तेंदुए का रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन वन विभाग के अभी तक हाथ खाली हैं। ज्ञात हो कि शुक्रवार दोपहर तेंदुए ने हमला कर वन कर्मी सहित आठ लोगों को घायल किया है।।