मरवन: करजा थाना क्षेत्र के मकदुमपुर कोदरिया में दो पक्षों में हुई मारपीट, दो जख्मी ,एक हिरासत में
करजा थाना क्षेत्र के मकदुमपुर कोदरिया में दो पक्षों में हुई मारपीट मामले के एक आरोपी को करजा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति जख्मी हो गए थे। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ करजा थाने में मामला दर्ज कराया।