करजा थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय एक युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है । इस संबंध में युवती की मां ने नया टोला बसंतपुर निवासी तीन युवकों के खिलाफ करजा थाने में आवेदन दे कार्रवाई की मांग की है। आवेदन मिलने के बाद करजा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।